नोएडा कंपनी के कर्मचारियों का भारी बवाल, प्रदर्शन प्रदर्शनकारियों ने आगजनी और तोड़फोड़ की गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस जीप पलटी सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं कर्मचारी अलग-अलग कंपनी के कर्मचारियों की मांग 4 दिन से प्रदर्शन कर रहे थे कंपनी कर्मचारी कल डीएम ने संज्ञान लेकर दिया था निर्देशकंट्रोल रूम बनाने का दिया गया था निर्देश ओवरटाइम पर दोगुने भुगतान का भी निर्देश आज उग्र प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प नोएडा से लेकर गाजियाबाद तक जाम लगा NH 9 पर 5 किलोमीटर लंबे जाम से दिक्कत नोएडा पुलिस की अफवाहों से बचने की अपील औद्योगिक इकाई क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस तैनात हालात पर नजर रखी जा रही है पुलिस श्रमिकों को समझाने का प्रयास जारी है।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले दो हैंडल्स के विरुद्ध नोएडा पुलिस द्वारा
एफआईआर दर्ज की गई, MIR ILYAS , Anushi tiwari इन दो हैंडलs के ख़िलाफ़ FIR !!
नोएडा में प्राइवेट फैक्ट्री कर्मियों का भारी हंगामा: आगजनी, पथराव, तोड़फोड़- पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे गए
नोएडा पिछले कई दिनों से वेतन में बढ़ोत्तरी एवं नए श्रमिक कानून के तहत वेतन दिए जाने की मांग को लेकर नोएडा की प्राइवेट कंपनियों के हजारों कर्मचारी सड़क पर हैं, आज कर्मचारियों/मजदूरों के आंदोलन ने हिंसक रूप लेते हुए पुलिस की 2 गाड़ियों सहित कई गाड़ियों को तोड़ दिया तथा आगजनी और पथराव भी किया। कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए आसपास के जिलों से भी पुलिस बल को बुलाया गया है। डीजीपी राजीव कृष्णा एवं एडीजी एलओ अमिताभ यश लखनऊ में पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम से नोएडा की घटना पर नजर रखे हुए हैं।
नोएडा में श्रमिकों का गुस्सा फूटा पुलिस और अन्य वाहनों में तोड़फोड़
औद्योगिक क्षेत्र में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया। गुस्साए मजदूरों ने पुलिस वाहनों और निजी गाड़ियों में तोड़फोड़ की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, श्रमिक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। शुरुआती दौर में यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति बिगड़ गई और भीड़ ने हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर खड़े वाहनों को निशाना बनाया और कई जगह पथराव भी किया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में करने की कोशिश की। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
बताया जा रहा है कि श्रमिक वेतन वृद्धि और काम की शर्तों को लेकर नाराज हैं। प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
इस घटना के कारण आसपास के क्षेत्रों में यातायात भी प्रभावित हुआ और लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है।
नोएडा सेक्टर-63 में श्रमिकों ने गाड़ी के शोरूम को फूंका, सड़क पर जमकर काट रहे बवाल, हालात काबू करने पर पुलिस दिख रही नाकाम।
नोएडा के सेक्टर 57 में भी श्रमिकों ने की तोड़फोड़,एक नीजी चैनल की बिल्डिंग में की तोड़फोड़
गाजियाबाद में इंडस्ट्री एरिया हाई अलर्ट मोड़ पर सड़कों पर उतरी पुलिस, लगातार गश्त जारी फैक्ट्री एरिया और आसपास बढ़ाई गई चौकसी
गाजियाबाद में इंडस्ट्री एरिया हाई अलर्ट मोड़ पर सड़कों पर उतरी पुलिस, लगातार गश्त जारी फैक्ट्री एरिया और आसपास बढ़ाई गई चौकसी अर्ध सैनिक बल और पीएसी की तैनाती से सुरक्षा कड़ी संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश कर्मचारियों और मैनेजमेंट को सतर्क रहने की अपील किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में गाजियाबाद इंडस्ट्री एरिया सुरक्षा किले में तब्दील, हर हलचल पर पुलिस की नजर

हमारी सरकार श्रमिकों के साथ है।सरकार उद्यमियों को सुरक्षा देगी और प्रत्येक श्रमिक को संरक्षण प्रदान करते हुए उन्हें उचित मानदेय भी सुनिश्चित करेगी।हमने गत वर्ष ही एक आउटसोर्सिंग कॉरपोरेशन का गठन किया था और इसी महीने उसकी सिफारिशें लागू होने जा रही हैं।आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को न्यूनतम मानदेय की गारंटी दी जाएगी, जो सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी।—मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
साजिश के तहत नोएडा में भड़काया गया विवाद, पाकिस्तान कनेक्शन की भी हो रही जांच: अनिल राजभर
नोएडा में हिंसा पर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर का बड़ा बयान मेरठ-नोएडा में पिछले दिनों 4 संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी से सरकार अलर्ट मंत्री ने की श्रमिकों से शांति बनाए रखने की अपील सरकार बोली- श्रमिकों की हर मांग पर संवाद को तैयार, उग्र आंदोलन से बचें सीएम के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर, वार्ता से समाधान पर जोर
UPDATE–
60 लोगों को हिंसक प्रदर्शन में गिरफ्तार किया गया 200 से ज्यादा लोग डिटेन कर पूछताछ की जा रही पुलिस ने दर्ज की FIR
हाई पावर्ड कमेटी सभी हितधारकों से सामंजस्य बनाने तथा वार्ता करने के लिए नोएडा पहुंची
मुख्यमंत्री के निर्देश पर हाइ पावर्ड कमेटी पहुंची शीघ्र किया जाएगा समस्याओं का समाधान स्वार्थ परक और राजनैतिक विद्वेष माहौल ख़राब करने की गहन जाँच भी होगी अराजकता नहीं होने दी जाएगी
CM योगी का नोएडा मामले पर बयान-
औद्योगिक अशांति पैदा करने वाले लोगों से सावधान रहें, मैं सभी उद्यमियों से भी अपील करूंगा,वो श्रमिकों, कार्मिकों के साथ सीधे संवाद स्थापित करें।हमारी सरकार श्रमिकों के साथ है, उद्यमी को सुरक्षा देगी,हर श्रमिक को संरक्षण भी देगी।उनका उचित मानदेय भी देगी,हमने गतवर्ष ही कारपोरेशन गठित कर दिया है। इसके माध्यम से इसी महीने से उसकी सिफारिश लागू होने वाली है
नोएडा मामले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान-
अन्याय महंगाई, बेरोजगारी बढ़ाकर हो रहा है,नोएडा में जो हुआ उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की और सरकार की है,मजदूरों की मांग की सरकार ने सुनवाई क्यों नहीं की? अन्य प्रदेशों में जब मजदूरों का वेतन बढ़ गया तो उत्तर प्रदेश की सरकार पीछे क्यों है?

यूपी के DGP राजीव कृष्ण का बयान
1- जनपद नोएडा में श्रमिक आंदोलन की स्थिति पर उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा लगातार उच्चस्तरीय निगरानी रखी जा रही है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण एवं अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था श्री अमिताभ यश द्वारा कंट्रोल रूम से पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं।
2- उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार नोएडा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा श्रमिकों, प्रबंधन पक्ष तथा अन्य संबंधित पक्षों के साथ निरंतर वार्ता एवं समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि स्थिति का शांतिपूर्ण एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
3- प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सुविधा एवं यातायात के सुचारु संचालन हेतु आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन लागू किया गया है। आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे अनावश्यक रूप से प्रभावित क्षेत्रों की ओर न जाएं तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। पुलिस एवं प्रशासन का प्रयास है कि आमजन को न्यूनतम असुविधा हो और दैनिक जीवन सामान्य बना रहे।
4- उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि श्रमिकों की बात को संवेदनशीलता और गंभीरता से सुना जाय। पुलिस का उद्देश्य किसी भी पक्ष पर बल प्रयोग नहीं, बल्कि बातचीत, मध्यस्थता और शांतिपूर्ण समाधान को आगे बढ़ाना है। नोएडा पुलिस कंपनी प्रबंधन और श्रमिकों के बीच संवाद का सेतु बनकर कार्य कर रही है।
5- नोएडा एवं उससे जुड़े संवेदनशील क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में स्थानीय पुलिस बल, पीएसी, पैरामिलिट्री फोर्स, राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर तैनात हैं। नोएडा से लेकर पड़ोसी जनपदों तक कानून-व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
7.सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर भ्रामक, असत्य एवं उत्तेजक सूचनाएं प्रसारित कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में अब तक दो एक्स (X) हैंडल्स के विरुद्ध निराधार अफवाहें फैलाने पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
इसके अतिरिक्त 50 से अधिक ऐसे बॉट हैंडल चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें पिछले 24 घंटों के भीतर बनाया गया है और जो नोएडा में श्रमिकों से जुड़े मुद्दे पर अफवाह फैलाने तथा भ्रामक नैरेटिव गढ़ने का सुनियोजित प्रयास कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया यह एक संगठित षड्यंत्र की ओर संकेत करता है।
उक्त सभी हैंडल्स के डिजिटल ट्रेल की विस्तृत जांच उत्तर प्रदेश एसटीएफ द्वारा की जाएगी। अफवाह एवं दुष्प्रचार के जरिए कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले ऐसे समस्त हैंडल्स के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
आमजन से अपील है कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना, वीडियो, पोस्ट या संदेश पर भरोसा न करें तथा केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी को ही सही मानें।
- वरिष्ठ स्तर से निरंतर मॉनिटरिंग, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, श्रमिकों के साथ संवाद तथा प्रशासनिक समन्वय के परिणामस्वरूप स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है। उत्तर प्रदेश पुलिस शांति, कानून-व्यवस्था और जनसुविधा बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
9- पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण ने एडीजी (कानून-व्यवस्था) श्री अमिताभ यश के साथ सायंकाल 7 बजे पुलिस मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नोएडा के समस्त थानाध्यक्षों, राजपत्रित अधिकारियों एवं अन्य जनपदों से नोएडा में कानून-व्यवस्था हेतु संलग्न राजपत्रित अधिकारियों को सम्बोधित किया। सभी अधिकारी अपने-अपने ड्यूटी पॉइंट पर तैनात रहते हुए मोबाइल के माध्यम से इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सम्मिलित हुए। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रमिकों के साथ सहानुभूतिपूर्ण एवं निरंतर संवाद बनाए रखा जाए, किसी भी स्थिति में संयम न खोया जाए तथा अराजकता फैलाने, आगजनी एवं तोड़फोड़ करने अथवा अफवाहें प्रसारित करने वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध दृढ़तापूर्वक विधिक कार्यवाही की जाए।
“उत्तर प्रदेश पुलिस की प्राथमिकता है कि प्रत्येक स्थिति का समाधान शांति, संवाद और संवेदनशीलता के साथ निकाला जाए। हम श्रमिक भाइयों-बहनों से अपील करते हैं कि वे पूर्ण शांति एवं संयम बनाए रखें। प्रदेश सरकार श्रमिक बंधुओं के हितों के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है तथा सभी पक्षों से संवाद के माध्यम से शीघ्र समाधान हेतु कृतसंकल्प है, किंतु जो असामाजिक तत्व जानबूझकर अराजकता फैलाने, सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को क्षति पहुँचाने तथा हिंसा व आगजनी के षड्यंत्र में लिप्त पाए जाएँगे, उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश शासकीय एवं सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के अंतर्गत कठोर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। क्षतिग्रस्त संपत्ति की वसूली भी संबंधित व्यक्तियों से की जाएगी।
साथ ही, मैं आमजन को भी आश्वस्त करना चाहता हूं कि स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं वरिष्ठ अधिकारी तैनात हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस शांति, सुरक्षा और जनसुविधा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
नोएडा में मजदूरों के उग्र प्रदर्शन के बाद हालात को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित कमेटी की अहम बैठक हुई, जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।जानकारी के मुताबिक, इस प्रदर्शन में करीब 42,000 कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हिस्सा लिया।पुलिस ने अब तक 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, करीब 200 लोगों की पहचान की जा रही है, जिन पर कार्रवाई की तैयारी है।प्रशासन का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ बाहरी तत्व भी शामिल थे, जिन्होंने माहौल को जानबूझकर भड़काने और हिंसक बनाने की कोशिश की। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।इसके अलावा, कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी एफआईआर दर्ज की गई है, जिन पर भड़काऊ सामग्री फैलाने का आरोप है।प्रशासन ने इसे सोची-समझी साजिश करार दिया है।
नोएडा कमिश्नर की लक्ष्मी सिंह ने अपील की हैं सभी श्रमिकों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है और कहा गया है कि समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए निकाला जाएगा।फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर हैं।
नोएडा ब्यूरो अनुसार इस आंदोलन में आज उग्र रूप धारण कर लिया तथा शासन प्रशासन के प्रयास के बावजूद इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है शासन द्वारा तत्काल स्थानीय स्तर पर इस घटना को कंट्रोल करने का प्रयास किया गया एवं विशेष अलर्ट जारी कर ट्रैफिक व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा के लिए बंदोबस्त किए गए साथ ही कर्मचारियों को समझा बूझकर उनकी मांगे व वार्ता शासन प्रशासन से करवाई जा रही है उम्मीद है कि जल्द ही यह मसला सुलझाएगा वर्तमान में स्थिति कंट्रोल में है.
मुख्यालय से प्राप्त समाचार के अनुसार लखनऊ में भी उत्तर प्रदेश शासन पुलिस मुख्यालय अलर्ट मोड पर आ गए हैं तथा सख्त आदेश दिए गए हैं कि की घटना की पुर्नवृत्ति ना हो और तत्काल इसको कंट्रोल करें तथा वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास कर रहे हैं एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी संबंधित पक्षों से वार्ता करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश में नोएडा पहुंच चुकी है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही शांतिपूर्ण ढंग से इस मसले को सुलझाया जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो सूत्रों के अनुसार इसमें कुछ शरारती तत्वों के द्वारा इस शांतिपूर्ण आंदोलन में हिंसा करवाने का भी आशंका व्यक्ति जा रही है जिस पर पुलिस प्रशासन तत्काल कार्रवाई कर संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है तथा आवश्यक कार्यवाही जारी है.
नोएडा ब्यूरो एवं लखनऊ मुख्यालय से विस्तृत रिपोर्ट
