पश्चिम बंगाल के चुनाव में TMC सांसद सायोनी घोष ने घूम मचा रखी है. चुनावी रैलियों के मंच पर सायोनी सुरीले गीत गाती है, माइक पर उंगलियों से तबले की आवाज निकालती है. उनको देखने-सुनने वाले पिन-ड्राप साइलेंस में उन्हें सुनते है.
सायोनी TMC की यूथविंग प्रेसीडेंट रह चुकी है. वह एक सफल फिल्म अभिनेत्री और सिंगर है. राजनीति में सक्रिय रहते हुए अपने फिल्मी कैरियर पर वह पूरा ध्यान देती है. संसद में मुखरता से बोलते हुए भी उन्हें सुना जा सकता है.
