राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब राघव चड्ढा ने नया वीडियो जारी कर AAP के आरोपों पर पलटवार किया है. राघव चड्ढा ने कहा, ‘कल से मेरे खिलाफ एक स्क्रिप्टेड कैंपेन चलाया जा रहा है, मैं हर झूठ को बेनकाब करूंगा
मैं राज्यसभा में चीखने चिल्लाने, गाली गलोच करने, माइक तोड़ने नहीं गया हूं. मैं वहां जनता के मुद्दे उठाने गया. मैं लोगों की ही बात की. मैंने जीएसटी से इनकम टैक्स की बात की. पंजाब के पानी से लेकर दिल्ली की हवा का मुद्दा संसद में उठाया. मैंने सरकारी स्कूलों की हालत से लेकर पब्लिक हेल्थ केयर इंस्टीट्यूट के मुद्दे उठाए. रेलवे की दिक्कतों से बेरोजगारी और महंगाई तक हर जनता के मुद्दे को उठाया. मैं संसद में इंपैक्ट क्रिएट करने गया, रकस (शोरगुल) क्रिएट करने नहीं’
विडियो के अंत में राघव चड्ढा ने कहा कि मुझपर झूठे आरोप लगाए जा रहे. मैं हर झूठ को बेनकाब करूंगा. घायल हूं इसलिए घातक हूं.
