निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बड़ी कार्रवाई करोड़ रुपये की नकदी शराब और नशीले पदार्थ जब्त

देश

निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच राज्यों से अब तक 651.51 करोड़ रुपये की नकदी, शराब और नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। आयोग ने 5,173 फ्लाइंग स्क्वाड और 5,200 से अधिक निगरानी टीमें तैनात की हैं। आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल ₹319 करोड़ की जब्ती के साथ शीर्ष पर है, जबकि तमिलनाडु से ₹170 करोड़ बरामद हुए हैं। आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच के दौरान आम नागरिकों को परेशानी न हो।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *