h
10 / 100 SEO Score

नई दिल्ली प्रेस क्लब दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर श्रीमती सोनी पांडे ने अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से तत्काल बीजेपी विधायक एवं अन्य पर एफआईआर दर्ज करने, निष्पक्ष जांच कराने तथा पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

श्रीमती पांडे का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली के समक्ष विस्तृत शिकायत प्रस्तुत की है। उनके अनुसार, शिकायत के बावजूद उन्हें अब तक प्रभावी सहायता नहीं मिली है और उन्हें लगातार गंभीर धमकियां मिल रही हैं।

अपनी शिकायत में उन्होंने विनोद सिंह (बीजेपी – विधायक) एवं कुछ अन्य व्यक्तियों पर दुष्कर्म का प्रयास, यौन उत्पीड़न, पीछा करना (स्टॉकिंग), आपराधिक धमकी, आपराधिक षड्यंत्र तथा लगातार जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें और उनके परिवार को एसिड अटैक, अपहरण तथा जान से मारने की धमकियां दी गई हैं, जिसके कारण उन्हें भय के माहौल में अपना निवास स्थान बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

श्रीमती सोनी पांडे ने बताया कि वह दो नाबालिग बच्चों की मां हैं और उन्हें अपने पति, बच्चों तथा पूरे परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भारतीय न्याय संहिता, 2023 के प्रावधानों के अनुसार तत्काल एफआईआर दर्ज करने, निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने, पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न सरकारी संस्थाओं एवं समाज के लोगों से सहायता की अपेक्षा के बावजूद उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला है। इसलिए उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन तथा सभी संबंधित अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर उनके जीवन, सम्मान एवं स्वतंत्रता की रक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

श्रीमती सोनी पांडे का कहना है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो उनके तथा उनके परिवार के साथ कोई भी गंभीर और अपूरणीय घटना घट सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

youtube placeholder image

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *