लखनऊ वरिष्ठ श्रमिक नेता जसवंत सिंह नें उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को संबोधित कर कहा कि आप की मंशा सोच तो बहुत पवित्र है लेकिन परिवहन निगम के पापी आपके समक्ष इतनी कठिनाइयां पैदा करेंगे कि निगम हित के साथ प्रदेश की जनता को विश्वशनीय सुरक्षित सेवा उपलब्ध हो के लिए जिनको अधिकार मोटा वेतनऔर पूर्ण मौज मिली है वह ऐसा हो के कार्य नहीं करेंगे।
अपितु वसूली की सोच के साथ कार्यस्थल पर आएंगे और उनके चाटुकार यह सोच कर आते है कि किसी भी सही या गलत कार्य में कर्मचारियों को फंसा कर अपने आका के पास लेकर जाए उस कर्मी का शोषण उत्पीड़न कराए ताकि उनका भी हिस्सा लगे।
उन्होंने आगे कहा कि प्रबंध निदेशक महोदय चालकों का अभाव है क्योंकि चालक कम है,कम क्यों है क्योंकि प्रबंधन उनको कुछ देना नहीं चाहता वाहन रूट ड्यूटी के नाम पर कुछ वेतन मिलने से पहले महीना चाहिए़।
अगर नहीं देता तो ऐसे वाहन दिए जाएंगे जिसमें अगर वह 10 दिन ड्यूटी करके 4 हजार कमाने की सोचता है तब तक पता चलता है उससे ज्यादा तो रिकवरी हो रही है भाग जाता है।
आज चारबाग डिपो में जो हुआ इतनी रिकवरी क्यों की गई क्या सभी चालक चोर थे तो लगभग सभी चोर है पूरा वर्कशॉप अधिकारी उपाधिकारी बड़का बाबू सब ईमानदार है सभी बहाने 100%फिट है।
प्रबंध निदेशक महोदय इसकी एक सप्ताह समय सीमा में जांच कराई जाए साथ ही चालक भाइयों अगर चोरी करते हो तो 100% दंड मिलना चाहिए़ नहीं तो परेशान मत होइए वर्षों से आपके लिए संघर्ष कर रहा हूं आगे भी करूंगा ,आपकी बात को एमडी सर तक जरूर पहुंचाऊंगा।
