WhatsApp Image 2026 06 06 at 19.34.30

रीता बहुगुणा 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद बाद से लगातार बीजेपी में हो रही उपेक्षा से क्षुब्ध बतायी जा रही हैं. साथ ही वे 2022 के विधान सभा चुनाव में अपने पुत्र मयंक जोशी को कहीं से सेट न कर पाने से भी निराश चल रही हैं. 2022 में मयंक जोशी सपा से भी टिकट के जुगाड़ में लगे थे परंतु वहाँ भी बात नहीं बन पायी थी. हालांकि रीता बहुगुणा जोशी ने बयान जारी कर बीजेपी छोड़ने की खबरों को गलत बताया है.

रायबरेली से विधायक अदिति सिंह भी भाजपा में ठीक से एडजस्ट नहीं हो पा रही हैं. साथ ही वो राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और योगी सरकार के एक स्थानीय मंत्री के साथ चल रहे 36 के आंकड़े को लेकर भी खुद को भाजपा में असहज महसूस कर रही हैं. ऐसे में चर्चा है कि रायबरेली में राहुल गांधी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए वो अपनी सीट निकालने के लिए कांग्रेस की ओर रूख कर सकती हैं. हालांकि कांग्रेस के खेमे से इस संबध में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *