
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही दतिया में भाजपा में बगावत टिकट वितरण से नाराज़ भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह सहित जिला संगठन के सभी पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। दतिया में पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया है
टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा ने पहली बार मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी के उचित फोरम पर अपनी बात उठाई जाएगी
दतिया में पूरी रात बवाल, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने वाहनों और पुलिस पर पथराव किया। गाड़ियां पलट दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर सुबह 4 बजे भीड़ भगाई। करीब 15 KM रोड रातभर जाम रहा। BJP ने नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया है, इसलिए समर्थक नाराज हैं। पुलिस ने कई उपद्रवी हिरासत में लिए।
दतिया में BJP से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर बवाल –
हजारों समर्थकों ने झांसी हाईवे जाम किया। दतिया में दुकानें बंद की। महिलाएं सड़क पर लेट गईं। डाबरा में 7 KM लंबा जाम लगा है। पूरे दतिया जिले में करीब 6 जगह प्रदर्शन हो रहे हैं।
BJP जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह ने इस्तीफा दिया। इस्तीफे में जिला पंचायत अध्यक्ष, सभी नगर पंचायत चेयरमैन, जिला–नगर अध्यक्ष सहित 291 बूथों और पूरी कार्यकारिणी के इस्तीफा देने की बात लिखी है।
दतिया में पूरी रात बवाल, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने वाहनों और पुलिस पर पथराव किया। गाड़ियां पलट दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर सुबह 4 बजे भीड़ भगाई। करीब 15 KM रोड रातभर जाम रहा। BJP ने नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया है, इसलिए समर्थक नाराज हैं। पुलिस ने कई उपद्रवी हिरासत में लिए।
हजारों समर्थकों ने झांसी हाईवे जाम किया। दतिया में दुकानें बंद की। महिलाएं सड़क पर लेट गईं। डाबरा में 7 KM लंबा जाम लगा है। पूरे दतिया जिले में करीब 6 जगह प्रदर्शन हो रहे हैं।BJP जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह ने इस्तीफा दिया। इस्तीफे में जिला पंचायत अध्यक्ष, सभी नगर पंचायत चेयरमैन, जिला–नगर अध्यक्ष सहित 291 बूथों और पूरी कार्यकारिणी के इस्तीफा देने की बात लिखी है।
SP दतिया मयूर खंडेलवाल का बयान
दतिया में उस जगह पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है, जहाँ पूर्व राज्य गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया था। ये समर्थक आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP से टिकट न मिलने पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे।कल रात उनके हज़ारों समर्थकों ने NH-44 को जाम कर दिया, जिससे गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और ट्रैफ़िक पूरी तरह ठप हो गया।
दतिया में उस जगह पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है, जहाँ पूर्व राज्य गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया था। ये समर्थक आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP से टिकट न मिलने पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे।
कल रात उनके हज़ारों समर्थकों ने NH-44 को जाम कर दिया, जिससे गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और ट्रैफ़िक पूरी तरह ठप हो गया।
DM दतिया स्वप्निल वानखेड़े
DM दतिया स्वप्निल वानखेड़े ने कहा,”सुबह 5 बजे तक ये जाम लगा रहा। इस जाम से 4 जिले प्रभावित हुए हैं-दतिया, झांसी, शिवपुरी और ग्वालियर। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका ग्वालियर ही हुआ है बहुत सारे एम्बुलेंस इसमें फंसे हुए थे। हम कल भी समझाते रहे लेकिन कार्यकर्ता समझने को तैयार नहीं थे उसके बाद सुबह 4 बजे भी समझाया लेकिन उसके बाद उनके तरफ से पथराव शुरू हुए। जिसके बाद हमने आंसू गैस के गोले छोड़े ताकि लोगों को वहां हटाया जा सके। पथराव में हमारे 8 जवान को काफी गंभीर चोटे आईं पुलिस के 3-4 गाड़ियों के कांच तोड़े गए। इन सब में हमारे तरफ से कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया और पथराव नहीं किया गया। जब वो नहीं समझे तो हमने आंसू गैस के गोले छोड़े। लेकिन अगर वह नहीं समझते हैं और 5-10 संख्या में बाहर आना चाहते हैं तो हम भी कार्रवाई के लिए तैयार हैं
