E25 पेट्रोल को लेकर बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ‘E25 पेट्रोल लॉन्च करने पर कोई फैसला नहीं’ ‘अभी हम E25 पेट्रोल की टेस्टिंग कर रहे हैं’
देश में E25 पेट्रोल लागू किए जाने की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि फिलहाल ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सरकार का कहना है कि E25 एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का परीक्षण अभी विभिन्न वाहन मॉडलों पर जारी है और वैज्ञानिक व तकनीकी मूल्यांकन पूरा होने से पहले इसे लागू करने पर कोई फैसला नहीं किया जाएगा।
