दिनांक 19.05.2026 को जनपद उन्नाव में घटित लूट की घटनाओं के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई।
प्रथम दृष्टया पुलिस रिस्पॉन्स एवं प्रभावी चेकिंग में शिथिलता/लापरवाही पाए जाने पर प्रभारी निरीक्षक थाना अचलगंज श्री बृजेश शुक्ला एवं थानाध्यक्ष थाना बीघापुर श्री राजपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
घटनाओं के शीघ्र अनावरण, अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु 07 पुलिस टीमों का गठन किया गया है। थाना अचलगंज के मु0अ0सं0 122/26, थाना बीघापुर के मु0अ0सं0 132/26 एवं थाना कोतवाली सदर के मु0अ0सं0 293/26 से संबंधित प्रकरणों में गिरफ्तारी एवं बरामदगी में सहायक विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹1,00,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया है।
सूचना देने हेतु मोबाइल नंबर 6392789478 पर संपर्क किया जा सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।
लूट की वारदातो को लेकर बीघापुर, अचलगंज थाना प्रभारियों को निलम्बित किया गया
थाना कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत घटित लूट की घटना के संदर्भ में श्री दीपक यादव सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाइट
