15 अप्रैल से विवाह मुहूर्त खरमास समाप्त

14 अप्रैल को दिन में 11:45 पर सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे, इसी के साथ खरमास समाप्त हो जाएगा। 15 अप्रैल से विवाह मुहूर्त मिलेंगे। इस वर्ष अधिक ज्येष्ठ मास 17 मई से 15 जून तक रहेगा। अधिक मास में विवाह जैसे मांगलिक कार्य वर्जित होते है। 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी होगी और चातुर्मास प्रारम्भ होगा। विवाह कार्य रुक जाएंगे। 20 नवम्बर से देवोत्थान एकादशी के बाद विवाह कार्य होंगे।

विवाह के लिए शुभ मुहूर्त-
अप्रैल- 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29
मई- 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13 व 14
जून- 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 व 29
जुलाई- 1, 6, 7, 11 व 12
नवम्बर- 21, 24, 25 व 26
दिसम्बर- 2, 3, 4, 5 व 6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *