13
9 / 100 SEO Score

यूपी में सत्ताधारी बीजेपी के मंत्री सांसद विधायक जिला प्रशासन की विकास संबंधित कार्यक्रमों की “दिशा” की बैठक में समीक्षा के तौर तरीके के लिए नेता विपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से तरीका सीखें, ट्यूशन ले लेवें!

नेता विपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली में बुधवार को बैठक में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय को अपने मोबाइल पर टूटी सड़कें दिखाकर यूपी सरकार के मंत्री अफसरों को अवाक कर दिया, जिले की सरकारी मशीनरी अफसर इंजीनियरों समुचित उत्तर देने के बजाय बगल झाँकते रहे। राहुल गांधी ने डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट को-ऑर्डिनेटिंग कमेटी (दिशा) की मीटिंग में जर्जर सड़कों और गड्‌ढों की तस्वीरें दिखाकर PWD अधिकारियों और डीएम से पूछा कि सड़कों की हालत ऐसी क्यों है? नेता विपक्ष ने कहा कि जब सरकार फंड दे रही है तो ग्राउंड पर विकास और संरक्षण के काम क्यों नहीं हो रहे है? आप लोग क्या कर रहे हैं? इस मीटिंग में ऊंचाहार से BJP विधायक मंत्री मनोज पांडेय, एमएलसी राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, डीएम, सीडीओ पुलिस अफसरों के अलावा बिजली लोकनिर्माण के इंजीनियर भी मौजूद थे।

कलेक्ट्रेट में करीब ढाई घंटे बैठक से पहले राहुल ने सुबह दूसरे सांसद केएल शर्मा के साथ जनता दरबार लगाया, जहां महिला कांग्रेस नेता ने उन्हें राखी बांधी। राहुल गांधी ने यहां सपा के लोकल नेताओं से भी मुलाकात की। नेता विपक्ष सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली प्रवास के दौरान आमजन एवं प्रतिनिधि मंडलों से भेंट व संवाद किया है। इसके उपरांत, वे क्षेत्र के प्रगतिशील विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ”दिशा” की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *