22 1
9 / 100 SEO Score

सीजेआई सूर्यकांत ने अपनी कथित कॉकरोच टिप्पणी विवाद को लेकर सफाई पेश की है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान उनकी मौखिक टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया और बाद में उसका इस्तेमाल दुर्भावनापूर्ण तरीके से देश के युवाओं को गुमराह करने के लिए किया गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अदालती कार्यवाही के छोटे-छोटे वीडियो क्लिप बिना रेफरेंस के पोस्ट किए जाने पर भी चिंता जताई।

डीडी न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, ‘मेरी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया और इस्तेमाल किया गया। जो बात कही ही नहीं गई, उसे इस तरह पेश किया गया जैसे वह कही गई हो। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। खासकर देश के युवाओं को गुमराह करने की यह एक बड़ी दुर्भावनापूर्ण कोशिश है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *