6
9 / 100 SEO Score

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित और सीमा पार के निर्देशों पर संचालित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के एक दिन बाद बुधवार को दावा किया कि इनमें से एक मॉड्यूल ने हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन को भी निशाना बनाने की योजना बनाई थी और इसके सदस्य जरूरी मदद और पेट्रोल बम बनाने का सामान लेकर उस जगह तक भी गए थे।

पुलिस ने मंगलवार को दावा किया था कि उसने एक अभियान में चार नाबालिग समेत नौ आरोपियों को पकड़ा है और उनके कब्जे से हथियार व गोला-बारूद बरामद किया है।

अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आईएसआई समर्थित एक आंतकियों के आका ने विरोध प्रदर्शन के दौरान आतंकी मॉड्यूल के कुछ सदस्यों को जंतर-मंतर भेजा था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *