झांसी सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत हुई तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हुई झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में अबान अहमद की मौत
झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में मोहम्मद जैद, उमर समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक, कार सवार सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे। गौरतलब है कि अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी सेंट्रल जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
