2 2 scaled
9 / 100 SEO Score

‘लगान’, ‘सरफरोश’ और ‘गजनी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर एक्टर प्रदीप रावत अब इस दुनिया में नहीं रहे. 74 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके सह-कलाकार और करीबी मित्र यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर की है. प्रदीप रावत काफी समय से जानलेवा बीमारी कैंसर से जंग लड़ रहे थे. शुरुआत में उनका इलाज मुंबई के अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद वे जिंदगी की जंग हार गए.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *