15 2
9 / 100 SEO Score

थाना अलीगंज लखनऊ अलीगंज क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म

सोशल मीडिया एवं अन्य समाचार प्लेटफॉर्म पर थाना अलीगंज क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के संबंध में प्रसारित खबर के संबंध में अवगत कराना है कि उक्त प्रकरण में वादिनी/पीड़िता द्वारा थाना अलीगंज पर दी गई लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया है।

वादिनी/पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना अलीगंज पर। मु0अ0सं0-134/2026 धारा 70(2)/115(2)/351(2)/3(5)/140(4) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है

पीड़िता को नियमानुसार मेडिकल परीक्षण हेतु रवाना किया गया है

प्रकरण में नामजद दो अभियुक्तों 1. छोटू वाजपेई उर्फ जतिन वाजपेई एवं 2. दीपक को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की जा रही है।

पुलिस द्वारा प्रकरण से संबंधित तथ्यों एवं साक्ष्यों का संकलन करते हुए विवेचना नियमानुसार की जा रही है।

पीड़िता के बयान एवं प्रकरण से संबंधित उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है

प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *