रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान -कानपुर से लखनऊ तक हाईवे के निर्माण की मांग लंबे समय से हो रही थी और मैं इसके लिए नितिन गडकरी जी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्हें इसकी जानकारी जैसे मिली तो उन्होंने इसे तुरंत स्वीकृति दी। आज मैं ये कहने आया हूं कि आपने बहुत कुछ दिया है और मैं आगे भी कुछ मांगूंगा तो आप उसे भी देने में देरी नहीं करेंगे। मैं आज एक और बात पर ध्यान आकर्षित करूंगा कि वर्तमान में लखनऊ में ट्रैफिक की समस्या दिख रही है। एयरपोर्ट जाने वालों को इसका सामना करना पड़ता है इसलिए आपसे आग्रह है कि लखनऊ एयरपोर्ट से आउटर रिंग रोड तक शहीद पद पर लगभग 23 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण हो, कृपया इस पर भी स्वीकृति प्रदान करें और उन्होंने इसे भी तुरंत स्वीकृत कर दिया जो एलिवेटेड रोड बनेगी इसके ऊपर भी मैंने उनसे कहा कि इसके ऊपर एक मेट्रो चलनी चाहिए ताकि लखनऊवासियों को कोई समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए भी स्वीकृति मिल गई है
4,850 करोड़+ की लागत वाली 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
वीडियो साभार-सूचना विभाग उत्तर प्रदेश शासन
लखनऊ में शहीद पथ पर बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर शहीद पथ पर एयरपोर्ट से आउटर रिंग रोड तक बनेगा 23 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले-योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर योगी सरकार की कानून व्यवस्था और विकास मॉडल की सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने की सराहना केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गिनाईं यूपी में भावी योजनाएं
लखनऊ लखनऊ में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए शहीद पथ पर बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट साकार होने जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कहने पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लखनऊ एयरपोर्ट से आउटर रिंग रोड तक लगभग 23 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि इस वर्ष दिसंबर तक भूमि पूजन कर परियोजना का निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। दोनों वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों ने योगी सरकार की कार्यशैली की खुलकर सराहना की।
सोमवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,850 करोड़ रुपये से अधिक की 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
शहीदपथ पर वाहन चालकों को जाम से मिलेगी राहत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में केंद्र सरकार थी, तब उनके सड़क परिवहन मंत्री रहते हुए शहीद पथ का शिलान्यास हुआ था। आज यही शहीद पथ लखनऊ की लाइफलाइन बन चुका है। लगातार बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए अब इसके ऊपर एलिवेटेड रोड बनाना समय की आवश्यकता है, जिससे वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि भविष्य में इसी कॉरिडोर पर मेट्रो भी संचालित की जाए, ताकि लोगों को तेज और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध हो सके।
तीन लेयर फ्लाईओवर बनेगा दुनिया के आकर्षण का केंद्र
नितिन गडकरी ने कहा कि लखनऊ में प्रस्तावित तीन लेयर एलिवेटेड फ्लाईओवर विश्व स्तर पर आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस परियोजना में आधुनिक मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे सड़क और सार्वजनिक परिवहन दोनों को मजबूती मिलेगी। किसी भी राज्य के विकास की नींव मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर होती है। पानी, बिजली, परिवहन और संचार व्यवस्था बेहतर होने से उद्योग, व्यापार और निवेश बढ़ता है, जिससे रोजगार के अवसर पैदा होते हैं और गरीबी व बेरोजगारी कम होती है।
लखनऊ-सीतापुर सिक्स लेन हाईवे सहित कई परियोजनाओं को मिली मंजूरी
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि लखनऊ से सीतापुर तक प्रस्तावित छह लेन राजमार्ग को भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तत्काल स्वीकृति दे दी है और जल्द ही इस परियोजना पर काम शुरू होने की उम्मीद है। वहीं नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 50 से 60 हजार करोड़ रुपये की नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। अगले दो वर्षों में प्रदेश में लगभग पांच लाख करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। नितिन गडकरी ने कहा कि लखनऊ के किसान पथ पर सर्विस रोड बनाई जाएगी। इसके अलावा अयोध्या-गोंडा बाईपास, आनंदनगर-महराजगंज बाईपास, पडरौना-तमकुही बाईपास तथा दादरी-लालकुआं छह लेन एलिवेटेड रोड जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई है।
रक्षा मंत्री और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी की सराहना की
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का विकास पूरे देश में चर्चा का विषय है। किसी भी प्रदेश के विकास की पहली शर्त मजबूत कानून व्यवस्था होती है और योगी सरकार ने यह स्थापित करके दिखाया है। लखनऊ के विकास से जुड़े हर प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया और आने वाले समय में लखनऊ के आसपास बड़े उद्योग स्थापित होंगे।
यूपी में सीएम योगी ने समाप्त किया गुंडाराज- नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत कर लोगों का विश्वास जीता और गुंडाराज को समाप्त किया। किसी भी देश और राज्य के विकास में चार बातें महत्वपूर्ण होती हैं। सबसे पहली आवश्यकता मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की होती है। इंफ्रास्ट्रक्चर के चार प्रमुख आधार हैं वाटर, पावर, ट्रांसपोर्ट और कम्युनिकेशन, जहां ये चारों व्यवस्थाएं मजबूत होती हैं, वहां व्यापार, उद्योग और कारोबार तेजी से बढ़ते हैं। इसके साथ ही पूंजी निवेश आता है। जहां व्यापार, उद्योग और निवेश बढ़ता है, वहां रोजगार का सृजन होता है और जहां रोजगार का निर्माण होता है, वहां गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी स्वतः दूर हो जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास हुआ है।
शिलान्यासित परियोजना इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर 4-लेन फ्लाईओवर (NH-24A) कुल लंबाई: 1 किमी परियोजना लागत: ₹109 करोड़
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा (NH-24A) पर लगभग 1 किमी लंबे 4-लेन फ्लाईओवर का निर्माण ₹109 करोड़ की लागत से किया जाएगा।
इस परियोजना से NH-24A के दोनों ओर स्थित इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं लॉ कॉलेजों सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक संस्थानों तक आवागमन पहले की तुलना में अधिक तेज एवं सुविधाजनक होगा। साथ ही सीतापुर रोड, फैज़ाबाद रोड, जानकीपुरम, अलीगंज, कुर्सी रोड, विकास नगर, टेढ़ी पुलिया एवं खुर्रम नगर जैसे प्रमुख क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।
सुचारु यातायात के कारण वाहनों के रुकने का समय कम होगा, जिससे ईंधन की खपत घटेगी और कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आएगी। यह परियोजना शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिकों के सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) उत्तर प्रदेश में आधुनिक, सुरक्षित एवं उच्च क्षमता वाली सड़क अवसंरचना के निर्माण के लिए निरंतर कार्यरत हैं। इन परियोजनाओं से राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी, यातायात सुगम एवं सुरक्षित बनेगा तथा व्यापार, उद्योग एवं लॉजिस्टिक्स गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
हरदोई–लखनऊ सीमा से लखनऊ रिंग रोड तक 4-लेन निर्माण (NH-731, पैकेज-4)कुल लंबाई: 32 किमी परियोजना लागत: ₹541 करोड़
इस परियोजना के अंतर्गत हरदोई–लखनऊ सीमा से लखनऊ रिंग रोड तक लगभग 32 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग का 4-लेन में चौड़ीकरण किया गया है। लगभग ₹541 करोड़ की लागत से विकसित यह परियोजना यात्रियों को अधिक सुरक्षित, तेज एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराएगी तथा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई मजबूती देगी।
विश्वप्रसिद्ध मलिहाबाद आम क्षेत्र के किसानों को अपने उत्पाद देश-विदेश के बाजारों तक कम समय में पहुँचाने की सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी। बेहतर यातायात व्यवस्था के कारण वाहनों के रुकने का समय कम होगा, जिससे ईंधन की खपत घटेगी तथा कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आएगी।
यह परियोजना लखनऊ एवं हरदोई के बीच ट्रैफिक जाम को कम करने के साथ-साथ सीतापुर रोड, लखनऊ रोड, मोहन रोड एवं हरदोई रोड सहित आसपास के प्रमुख मार्गों की कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ बनाएगी, जिससे क्षेत्रीय आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल होगा।
