WhatsApp Image 2026 07 14 at 20.24.01
8 / 100 SEO Score

पुलिस मुख्यालय में श्री राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश के समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस आयुक्त, परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक (प्रभारी जनपद) के साथ ऑनलाइन माध्यम से उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में मुख्य रूप से आगामी त्यौहारों, आयोजनो, कांवड़ यात्रा के सकुशल सम्पन्न कराये जाने, अपराध नियन्त्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही, यक्ष एप की कार्यवाही की समीक्षा, लम्बित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, थानो पर खड़े वाहनो के निस्तारण, मिशन शक्ति केन्द्र, ZFD/RCT अभियान, गुमशुदा बच्चो की सकुशल बरामदगी तथा अन्य महत्वपूर्ण कानून-व्यवस्था से संबंधित विषयों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए ।

कानून-व्यवस्था एवं आगामी आयोजन / कांवड़ यात्रा प्रबंधन
• कांवड़ यात्रा एवं आगामी पर्वों को सकुशल संपन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
• पूर्व में घटित घटनाओं की समीक्षा करते हुये संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती एवं सतत निगरानी की जाये।
• सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु स्थानीय स्तर पर समन्वय एवं निरोधात्मक कार्यवाही करें।
• अगामी सावन माह के दौरान होने वाली कांवड़ यात्राओं को Zero incident & Zero accident के लक्ष्य के साथ सम्पन्न कराया जाये।
• कांवड़ मार्गों, शिविरों, घाटों एवं प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग, समुचित प्रकाश एवं यातायात प्रबंधन किया जाये।
• मा० न्यायालय एवं शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप कांवड़ के डीजे की ऊंचाई एवं आवाज रखी जाये।
• टेथर्ड ड्रोन, सीसीटीवी एवं सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाये।
• सीमावर्ती जनपदों एवं पड़ोसी राज्यों से निरंतर समन्वय बनाए रखा जाये।

अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर कार्यवाही
• हत्या, डकैती, लूट, चेन स्नैचिंग एवं अन्य जघन्य अपराधों के लम्बित प्रकरणों का शीघ्र अनावरण किया जाये।
• सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं गैंगस्टर / गुंडा एक्ट जैसी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।

यक्ष ऐप
• बीट सूचना यक्ष ऐप की आत्मा है। ऐप में बीट सूचना हेतु 21 केटेगरी दी गयी हैं। सभी केटेगरी में सही-सही व प्रभावी सूचनायें अंकित कराना सुनिश्चित करें।
• यक्ष ऐप के माध्यम से सक्रिय अपराधियो की सूची को अध्यावधिक किया जाये ।
• सत्यापन के उपरान्त पुनः अपराध में लिप्त अपराधियो के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाये।
• यक्ष ऐप में कर्मचारियों द्वारा भरी जा रही सूचनाओं का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमित पर्यवेक्षण किया जाये।
• मादक पदार्थों, अवैध शराब एवं तस्करी, धार्मिक मतांतरण व अन्य संवेदनशील गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुये उनसे सम्बंधित समस्त सूचनायें भी यक्ष ऐप में अवश्य अंकित करायी जायें।

थानों पर खड़े वाहनों का निस्तारण
• थानों पर खड़ें वाहनों के निस्तारण में अच्छा कार्य करने वाले जनपद अलीगढ़ एवं रायबरेली के पुलिस अधीक्षकों द्वारा निस्तारण हेतु की गयी कार्यवाही का प्रस्तुतिकरण दिया गया।
• सभी जनपदों/कमिश्नरेट को अपने-अपने जनपदों / कमिश्नरेट में डम्पिंग यार्ड बनवाकर थानों पर खड़े वाहनों को वहां पर खड़ा कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

60 एवं 90 दिवस में निस्तारित होने वाली विवेचनाओं की समीक्षा
• 60 एवं 90 दिवस में निस्तारित होने वाली विवेचनाओं की समीक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक भारती की पहल पर तकनीकी सेवायें मुख्यालय द्वारा विकसित किये गये Case Diary Monitoring Dashboard पोर्टल का प्रस्तुतिकरण पुलिस उपमहानिरीक्षक तकनीकी सेवायें, श्री आशीष तिवारी द्वारा किया गया ।
• उक्त पोर्टल के माध्यम से पर्यवेक्षक अधिकारी/विवेचको को लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में 15 दिन पूर्व अलर्ट प्राप्त हो जायेगा जिससे विवचनाओ की मानीटरिंग करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जा सकेगा।

मिशन शक्ति केन्द्रों के सम्बंध में निर्देश
• पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति केन्द्रों की स्थापना के 06 माह पूर्व व 06 माह पश्चात के आंकड़ों की समीक्षा से पाया गया कि दहेज हत्या में करीब 43 प्रतिशत एवं दहेज प्रताड़ना में करीब 13 प्रतिशत की कमी आयी है।
• मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली की निरंतर समीक्षा समस्त परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक / उपमहानिरीक्षक द्वारा की जाये।

यातायात हेतु चलायी जा रही ZFD एवं RTC अभियान की समीक्षा
• पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा कहा गया कि ZFD एवं RTC अभियान की समीक्षा से सड़क दुर्घटनाओं एवं जाम में कमी परिलक्षित हुयी है, उसमें और प्रभावी कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।
• प्रदेश में चलाये गये ZFD एवं RTC अभियान के फलस्वरूप 1 जनवरी 2025 से 30 जून 2025 की तुलना में 1 जनवरी 2026 से 30 जून 2026 तक की अवधि में हुए road accidents और fatalities में क्रमशः 9 % और 10 % की कमी आयी है और 800 से अधिक बहुमूल्य मानव जीवन की रक्षा की गई है ।

अन्य निर्देश
• प्रत्येक महत्वपूर्ण घटना की समयबद्ध एवं तथ्यात्मक जानकारी प्रिंट एवं इलेक्ट्रिानिक मीडिया को उपलब्ध करायी जाये।
• सोशल मीडिया के प्रत्येक प्लेटफार्म पर सतत निगरानी रखी जाये, भ्रामक पोस्ट एवं भड़काऊ बयानबाजी करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाये।
• गुमशुदा व्यक्तियों एवं महिलाओं / बालिकाओं से संबंधित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण।
• IGot पोर्टल पर कभी अधिकारी/ कर्मचारी अपनी-अपनी सही-सही प्रविष्टियां कराया जाना सुनिश्चित करें।
• गुमशुदा बच्चों की तलाश हेतु अभियान चलाकर उनकी सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की जाये।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *