21
9 / 100 SEO Score

सुलतानपुर पांच दिन पूर्व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 270 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले जिस राजकीय मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया था शनिवार को उसी का वीडियो सामने आया। वीडियो ने कॉलेज प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।।
शुक्रवार रात और शनिवार सुबह हुई तेज बारिश से मेडिकल कॉलेज की नवनिर्मित बिल्डिंग में जलभराव हो गया। बारिश के बाद भवन में पानी भरने की स्थिति सामने आई।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार बारिश के कारण बेसमेंट और लिफ्ट के डक्ट में पानी जमा हो गया था। पानी निकालने का काम कराया गया और स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि बीते वर्ष भी बरसात के दौरान यहां जलभराव का ऐसा ही वीडियो सामने आया था। ऐसे में बेसमेंट में बार-बार पानी भरने की समस्या को लेकर व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *