लखनऊ सीएम योगी आदित्यनाथ ने जेवर क्षेत्र से आए किसानों से संवाद किया। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना से जुड़े 172 किसान मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस प्रतिनिधिमंडल में 20 महिला किसान भी शामिल रहीं।
लखनऊ मुख्यमंत्री आवास पर उस समय विशेष माहौल देखने को मिला, जब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानी जेवर एयरपोर्ट परियोजना क्षेत्र से जुड़े 172 किसान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने पहुंचे। किसान विशेष विमान से जेवर एयरपोर्ट से लखनऊ पहुंचे और मुख्यमंत्री से संवाद किया।किसानों ने प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं और एयरपोर्ट परियोजना से मिलने वाले अवसरों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से बातचीत कर उनकी भावनाएं जानीं और विकास कार्यों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में 20 महिला किसान भी शामिल रहीं। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित यह संवाद कार्यक्रम प्रदेश के विकास में किसानों की भागीदारी और सरकार-किसान संवाद का महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।

