लखनऊ लखनऊ के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड में STF को बड़ी कामयाबी मिली है।STF ने एक लाख रुपये के इनामी आरोपी गंगाराम यादव को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को आलमबाग बस स्टेशन के पास से देर रात दबोचा गया।27 मई 2026 को पीजीआई क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी।मामले में थाना पीजीआई में मुकदमा संख्या 291/2026 दर्ज किया गया था।STF पहले ही मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।गिरफ्तार गंगाराम यादव अम्बेडकरनगर जिले का रहने वाला है।आरोपी पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।पूछताछ में उसने शूटरों की व्यवस्था कराने की बात स्वीकार की है।आरोपी ने दिनेश कुमार यादव और उसके चालक मुकर्रबीन उर्फ मुबीन के कहने पर मदद करने की बात कही।गिरफ्तार आरोपी को पीजीआई पुलिस के सुपुर्द कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

