इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस विनोद दिवाकर ने योगी आदित्यनाथ के प्रिय अफसर माने जाने वाले ACS गृह संजय प्रसाद को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा है
“आप कहते रहे कि हम SLP में सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं ना आप गए और ना ही आपने हाईकोर्ट को ये बताने की ज़हमत उठाई कानून का मज़ाक़ बनाकर रख दिया है आपने”
कोर्ट ने 1995 बैच के IAS संजय प्रसाद को किसी भी बड़ी ज़िम्मेदारी के लिए सही नहीं बताते हुए DoPT तक को आदेशित कर दिया है कि “इनको ज़िम्मेदार पद देने से पहले विचार करें”
कोर्ट ने आदेश में नाराज़गी जताते हुए कहा कि “ऐसे अफसर जब हाईकोर्ट को भ्रमित कर सकते हैं तो आम जनता का क्या हाल करते होंगे”
संजय प्रसाद इस वक़्त ACS मुख्यमंत्री, गृह और सूचना जैसे बडे़ विभागों के मुखिया हैं
