नोएडा नोएडा के सेक्टर-49 स्थित हनुमान मंदिर के पास बने Zudio स्टोर के बाहर शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक पति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर उसके बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।महिला अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ स्टोर के अंदर खरीदारी कर रही थी, तभी पति अचानक वहां पहुंच गया और दोनों को एक साथ देखकर गुस्से में आ गया। इसके बाद वह पत्नी को बाहर लेकर आया, जहां उसने उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामले को शांत कराया।इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
