बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बलरामपुर में ₹294 करोड़ की लागत वाली 75 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।कार्यक्रम का आयोजन ग्राम मध्य नगर (बिलौहा), तहसील तुलसीपुर, बलरामपुर में होगा।लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में सड़क निर्माण, संपर्क मार्ग चौड़ीकरण, नहर पुनर्निर्माण और पंचायत भवन शामिल हैं।₹44 करोड़ से विभिन्न संपर्क मार्गों का निर्माण, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया गया।₹29 करोड़ की लागत से ग्राम पंचायत पचपेड़वा में पेजल/नहर पूर्णगठन योजना का कार्य शामिल।₹14 करोड़ से पेट्रोल-जवरेल-नोतियूपुर सड़क निर्माण परियोजना का लोकार्पण होगा।₹4 करोड़ से जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, सेखुइकला में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण शामिल।शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं में थाना तुलसीपुर परिसर, आवासीय सुविधाएं, संपर्क मार्ग, इंटरलॉकिंग और प्रकाश व्यवस्था जैसे कार्य शामिल हैं।कार्यक्रम में कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
