WhatsApp Image 2026 06 05 at 09.13.06

लखनऊ विश्व पर्यावरण दिवस पर आज प्रदेशभर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ होगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुकरैल वन क्षेत्र से अभियान की शुरुआत करेंगे और वृहत पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे।पूरे उत्तर प्रदेश में एक ही दिन में 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।अभियान प्रदेश के 17 नगर निगम, 825 विकास खंड और 762 नगर निकायों में चलाया जाएगा।वन विभाग के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा।विभिन्न मंडलों के लिए अलग-अलग पौधरोपण लक्ष्य तय किए गए हैं, जिसमें लखनऊ मंडल को सबसे बड़ा लक्ष्य मिला है।ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, स्कूल-कॉलेजों और सामाजिक संगठनों की भी अभियान में भागीदारी होगी।ग्राम्य विकास विभाग 3 करोड़ पौधे लगाएगा, जबकि कृषि, उद्यान, वन, नगर विकास और पंचायत विभाग भी योगदान देंगे।पौधे अमृत सरोवर, तालाब, सड़क किनारे, एक्सप्रेसवे, नदियों और नहरों के किनारे लगाए जाएंगे।

सरकार का दावा है कि सभी विभागों और संस्थाओं के सहयोग से 5 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

By admin