लखनऊ छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करना परिवार को पड़ा भारी, पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र के लोधमऊ गांव में कक्षा 8 की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के दो युवक लंबे समय से स्कूल आते-जाते समय छात्रा को रोककर परेशान करते थे और विरोध करने पर धमकियां देते थे।आरोप है कि युवकों द्वारा फोन कर छात्रा पर मिलने का दबाव भी बनाया जा रहा था।
परिजनों के अनुसार जब छात्रा ने रोते हुए पूरी घटना अपने पिता को बताई तो उन्होंने आरोपितों के घर जाकर उनके परिजनों से शिकायत की।इसके कुछ समय बाद कई लोग एकजुट होकर पीड़ित के खेत पर पहुंच गए और पिता पर हमला कर दिया।बीच-बचाव करने पहुंचे पुत्र को भी लाठी-डंडों और सरियों से पीटकर घायल कर दिया गया।
पूरा मामला सैरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत का बताया जा रहा है परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
