WhatsApp Image 2026 06 05 at 08.18.45

गाड़ी खड़ी करने के विवाद में दबंगों का कहर, युवक को जमकर पीटा मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के हरकंश गढ़ी गांव में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दबंगों ने एक युवक को घेरकर जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है

परिजनों का आरोप है कि मामले की सूचना पुलिस को देने के बावजूद कार्रवाई में ढिलाई बरती जा रही है। वहीं, मोहल्ले के लोगों का कहना है कि संबंधित चौकी इंचार्ज मामले को रफा-दफा कराने में जुटे हैं

घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित पक्ष ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

By admin