उत्तर प्रदेश- यूपी पुलिस के 2023 बैच के दारोगा वैभव कुमार पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए दारोगा को बिचौलिये के जरिए रिश्वत लेते ट्रैप किया, हालांकि कार्रवाई के दौरान दारोगा थाने से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि वैभव कुमार ने अपने परिचित सौरभ के जरिए रिश्वत की रकम लेने की व्यवस्था की थी। सौरभ ने अपने कर्मचारी गौरव को रकम लेने की जिम्मेदारी सौंपी थी। आरोप है कि एक केस की चार्जशीट से नाम हटाने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत ली गई थी।
एंटी विजिलेंस ने दारोगा वैभव कुमार और उससे जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
