उत्तरप्रदेश- संभल की अमीना ने 5 दिन के अंदर 4 बच्चों को जन्म दिया है.अमीना ने 9 मई को एक बेटे को जन्म दिया. 14 मई को अमीना ने एक बेटे और दो बेटियों को जन्म दिया. सभी बच्चे सामान्य प्रसव प्रक्रिया से पैदा हुआ है. सभी बच्चे सकुशल, स्वस्थ है.अमीना के गर्भ में 4 बच्चे है यह बात डाक्टर्स को प्रेग्नेंसी के 3 महीने बाद ही पता चल गयी थी. डाक्टर्स लगातार अमीना की निगरानी कर रहे थे. अमीना की शादी दो साल पहले परचून कारोबारी मुहम्मद आलिम से हुई थी.
