लखनऊ -KGMU के इमरजेंसी मानसिक चिकित्सालय में दो घंटे से अंधेरा,मरीज बेहाल
प्रदेश की राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के मानसिक चिकित्सा इमरजेंसी वार्ड में पिछले डेढ़ घंटे से बिजली गुल है।
ड्यूटी रूम और गैलरी को छोड़कर पूरे वार्ड की लाइट कटी हुई है, जिससे भर्ती मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे में मरीजों का बुरा हाल है।
मामले पर जब अधिकारियों से बात की गई तो उनके पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं है। कोई भी यह बताने को तैयार नहीं कि बिजली कब तक आएगी।
बताया जा रहा है कि KGMU के मानसिक चिकित्सा इमरजेंसी हॉल की स्थिति पहले से ही बदहाल है, और इस तरह की लापरवाही से मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
#copy
