‘वो अफसाना’ में होगी साहिर-अमृता की अनकही दास्तां

उत्तर प्रदेश प्रदेश

लखनऊ 20 अप्रैल सबसे दिलचस्प और अनूठी साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम की प्रेम कथा पर आधारित सर्वाधिक चर्चित द्विपात्रीय नाटक ‘वो अफसाना’ का मंचन दिल्ली के कलाकार यहां एमबी क्लब ग्राउंड पर पहली मई की शाम करेंगे।
हुनर क्रिएशन एण्ड क्राफ्ट एसोसिएशन की ओर से राबता दिल्ली की इस पेशकश के बारे में संयोजक जफर नबी ने बताया कि सम्मान समारोहों और संगीत कार्यक्रमों के आयोजन के बाद एसोसिएशन लम्बे अरसे बाद नाटक मंचित करा रही है। उन्होंने बताया कि दो प्रतिष्ठित हस्तियां, जिनके नाम एक साथ जुनून, निःस्वार्थ स्नेह और एकतरफा प्रेम के साथ ही दोनों के बीच अनकहे, लेकिन गहरे बंधन को दर्शाते हैं। प्रमाणित तथ्यों से प्रेरित और व्यापक शोध पर आधारित इस नाटक में उनकी कविताओं और घटनाओं को खूबसूरती से पिरोया गया है। शमीर के निर्देशन में प्रस्तुत सुदेश सेठी और जयश्री के संकलित और एडाप्ट किये इस नाटक में वह खुद साहिर की भूमिका में मंच पर होंगे, जबकि अमृता का किरदार डा.जयश्री सेठी निभायेंगी। गीतों में श्रिया अरोड़ा और जावेद की आवाज होगी। मंच पार्श्व के कामों में श्वेता मिश्रा और स्वाति की प्रतिभा दिखायी देगी।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *