त्रिवेणी नगर में शिव योग केंद्र का उद्घाटन श्रीमती अनुराधा मिश्रा द्वारा किया गया।

विशेष

आज 2 अप्रैल राजधानी लखनऊ स्थित त्रिवेणी नगर वार्ड में शिव योग केंद्र का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसका उद्घाटन क्षेत्र के पूर्व पार्षद श्रीमती अनुराधा मिश्रा द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन शिव योग केंद्र के संस्थापक योगाचार्य श्रीमती सुनीता शुक्ला प्रबंधक योगेश प्रताप सिंह योगाचार्य रंजना शुक्ला एवं सभी योग शिष्य वह क्षेत्रीय नागरिकों महिलाओं एवं बच्चों की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनुराधा मिश्रा जी द्वारा लोगों को संबोधित करते हुए बताया गया कि योग एक प्राचीन सनातन विद्या है जिससे शरीर व आत्मा की शुद्धिकरण व स्वस्थ रहने का उपाय हमारे पूर्वजों द्वारा हमें दिया गया है जिसका हमें उपयोग कर अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने में करना चाहिए

इस कार्यक्रम को योग गुरु सुनीता शुक्ला जी ने भी संबोधित किया एवं योग के फायदे बताए गए सुनीता जी ने इस अवसर पर विशेष रूप से श्रीमती अनुराधा मिश्रा को धन्यवाद दिया कि उनके सहयोग वआशीर्वाद से यह केंद्र सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है एवं अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम में जुड़कर फायदा प्राप्त कर रहे हैं जिसके लिए श्रीमती अनुराधा मिश्रा का विशेष योगदान,सहयोग व आशीर्वाद रहा है और उम्मीद की भविष्य में भी उनका आशीर्वाद व सहयोग मिलता रहेगा।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों एवं वरिष्ठ मान्यता प्राप्त पत्रकार अमरीश शुक्ला वरिष्ठ समाजसेवी श्री रवि शंकर शुक्ला उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एवं योग कैंप के स्तंभ व समर्पित कार्यकर्ता सुमन, कोमल, लक्ष्मी का विशेष योगदान रहा ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुराधा मिश्रा द्वारा किया गया

योग एक प्राचीन परंपरा है विशेष तौर पर शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए व स्पोर्ट्स की प्राचीन विधा है तथा विगत कई वर्षों से आम जन मानस में इसके प्रति रुचि बनी है आजकल के भाग दौड़ वाली जिंदगी जंक फूड और खानपान, निद्रा लोगों के शरीर को बीमार कर रही है वह अंग्रेजी दवाई से स्थिति और विकट बन रही है योग ऐसी परंपरा है जिसके द्वारा व्यक्ति स्वस्थ जीवन और लंबी आयु प्राप्त कर सकता है इस कार्य के लिए योग गुरु सुनीता शुक्ला जी वह रंजन शुक्ला जी कई वर्षों से समर्पित रूप से कार्य कर रही है जिसके चलते क्षेत्रीय लोगों में इसकी रुचि बड़ी है और अधिक संख्या में लोग अब इस कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *