आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत लेखराज खजाना चौराहे पर संचालित सैलून में स्पा कराने गई युवती संग वहां के कर्मचारी ने छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत की । युवती ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को देकर स्थानीय थाने में लिखित नामजद शिकायत दी । युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के अनौरा में रहने वाली युवती के अनुसार वह आशियाना स्थित लेखराज खजाना चौराहे पर एक सैलून में स्पा करा रही थी । आरोप है कि इसी दौरान सैलून में काम करने वाले कर्मचारी दानिश पुत्र अशरफ निवासी सुजानपुरा आलमबाग ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत करने लगा । युवती ने सैलून कर्मी का विरोध करते हुए घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को देकर स्थानीय आशियाना थाने में लिखित नामजद शिकायत दी । पीड़िता की शिकायत पर शनिवार मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है ।
प्रभारी निरीक्षक आशियाना गजेंद्र राय ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है ।
