सुपौल में तेज रफ्तार वाहन ने कीर्तन कर रहे 6 लोगों को रौंद दिया! आक्रोशित लोगों ने एनएच-327ई हाईवे जाम कर विरोध जताया
सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र में मंगलवार (25 अगस्त) देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे कीर्तन कर रहे 6 लोगों को रौंद दिया!दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए! घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई! हादसे से आक्रोशित लोगों ने एनएच-327ई को जाम कर विरोध जताया
घटना पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक के समीप एनएच-327ई पर बजरंगबली मंदिर के पास हुई! बताया जा रहा है कि मंदिर के समीप सड़क किनारे करीब 6 लोग बैठकर कीर्तन कर रहे थे! इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और कीर्तन कर रहे लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गई! टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन करीब 50 मीटर आगे जाकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा
हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत
हादसे में तिलो दास (65), राजो दास (50) और सुरेंद्र यादव (45) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई! मृतकों में तिलो दास और राजो दास वार्ड संख्या 12, जबकि सुरेंद्र यादव वार्ड संख्या 15 के रहने वाले बताए गए हैं
वहीं, हादसे में भुवनेश्री यादव, रामचंद्र यादव और कृष्णा साह गंभीर रूप से घायल हुए हैं! घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है
3 लोगों की मौत की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया! घटनास्थल पर चीख-पुकार के बीच बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे एनएच पर आवागमन प्रभावित हुआ
