थाना लालगंज पर आज दिनांक 10.4.2026 को वादी श्री मनोज कुमार उपाध्याय ग्राम कोहरसा थाना लालगंज जनपद बस्ती द्वारा लिखित सूचना दी गई कि इनका पुत्र अनय उपाध्याय दिनांक 8.4.2026 को घूमने के लिए वाराणसी गया था, दिनांक 09.4.2026 को वाराणसी में कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा उसे बंधक बना लिया गया तथा उसकी मोबाइल से मेरे पास फोन कराकर हमसे पैसा मांगा जा रहा है और उसके बाद मोबाइल बंद कर दिया जा रहा है, बेटे के साथ उसका साथी राहुल उपाध्याय भी है । तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर तत्काल मु0अ0सं0 90/2026 धारा 140(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना लालगंज पुलिस की टीम तुरंत वाराणसी के लिए रवाना हुई और स्थानीय पुलिस के पूर्ण सहयोग से मोबाइल लोकेशन ट्रेसिंग तथा CCTV फुटेज के सहायता से दोनों व्यक्तियों को डाइनिंग टेबल रेस्टोरेन्ट गोइठहां चौराहा थाना लालपुर पाण्डेपुर जनपद वाराणसी से सकुशल बरामद किया गया तथा बंधक बनाने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

बरामद व्यक्तियों का विवरण-
1.अनय उपाध्याय पुत्र मनोज कुमार 19 वर्ष ग्राम साहूपार उर्फ कोहरसा थाना लालगंज बस्ती।
2.दिव्यांशु उर्फ राहुल उपाध्याय पुत्र रामानंद 17 वर्ष ग्राम सपहा थाना लालगंज बस्ती।

अभियुक्तों का विवरण-
1.शरीयत उल्ला पुत्र साबिर अली 30 वर्ष पता ग्राम कुनडवा थाना पांडु जिला कूटमू झारखंड।
2.जसवंत सिंह पुत्र रमेश प्रसाद सिंह 29 वर्ष ग्राम अकोढ़ी थाना राजपुर जिला बक्सर बिहार।
3.अभिजीत सिंह पुत्र शंकर भगवान सिंह उम्र 30 वर्ष ग्राम सोनहन थाना सोनहन जिला कैमूर बिहार।
बरामदगी का विवरण-
1.तीन अदद मोबाइल
2.एक अदद चार पहिया वाहन फार्चूनर ।

youtube placeholder image

By admin

Translate »