सीतापुर में आर्म्ड पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के IPS शगुन गौतम पर गंभीर आरोप लगे हैं. IPS के आवास पर खाना बनाने का काम करने वाले शैलेन्द्र पाल ने आत्महत्या कर ली. शैलेन्द्र की पत्नी का आरोप है कि IPS शगुन गौतम पिछले कई दिनों से उसके पति की पिटाई कर रहे थे.
पिछले दिनों IPS शगुन गौतम के घर चोरी हुई थी इसके बाद एक दिन जीप से कुछ लोग आए और शैलेंद्र पाल को अपने साथ ले गए.शैलेन्द्र का मोबाइल बंद हो गया और 2 दिन तक उनका पता नहीं था. जब वो घर लौटे तो पूरे शरीर पर चोट के निशान थे.पत्नी ने बताया कि IPS ने पिटाई तो की है इसके बाद धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो तुम्हारा सब कुछ बर्बाद कर देंगे. शैलेन्द्र पाल की सैलरी भी रोक दी गई.
इन सब से प्रताड़ित होकर शैलेंद्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली अब परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है.
