WhatsApp Image 2026 05 06 at 22.24.56

लखनऊ संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आगरा के व्यापारियों संग प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता ने की। इस बैठक में आगरा के व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से श्री नेत्रपाल , रमाकांत गुप्ता एवं श्री ओमकार सिंह राठौर ,मुकेश गुप्ता सहित अनेक सम्मानित व्यापारी उपस्थित रहे। उपस्थित व्यापारियों ने आगरा क्षेत्र के व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा, जिन पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु ठोस कदम उठाने पर सहमति बनी।

इस अवसर पर संगठन की टीम द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल निरंतर व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा जमीनी स्तर पर सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

श्री नेत्रपाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे आगरा ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों में भी संगठन का विस्तार करेंगे, संगठन को और अधिक मजबूत एवं संगठित बनाएंगे तथा व्यापारियों की हर समस्या के समाधान हेतु पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की आवाज़ को मजबूती देना और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है।

By admin