WhatsApp Image 2026 07 06 at 13.45.20

पूर्णिमा स्नान के बाद बीमार चल रहे भगवान जगन्नाथ की सोमवार को सबसे नन्हे सेवक की अनसर सेवा की। करीब 6 महीने के अंश दास महापात्र भगवान के दैतापति सेवायत बन गए। अब वह अपनी पूरी जिंदगी भगवान की सेवा में गुजारेंगे। अंश डोला मंडप साही के शिबानी दास महापात्र के बेटे और मुख्य सेवायत दैतापति भवानी दास महापात्र के भतीजे हैं। 2018 में दैता सेवक संजय दास मोहपात्रा ने अपने नवजात बच्चे अक्षय को भगवान जगन्नाथ की सेवा के लिए बाल दैतापति के तौर पर समर्पित किया था। अब वह करीब 8 साल हो चुके हैं। इस लिहाज से श्रेयांश उर्फ अंश दास महापात्र अब जगन्नाथ महाप्रभु के सबसे छोटे सेवादार बन गए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *