श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ द्वारा 16 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा महामहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इस संदर्भ में आज एक विशेष प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें 16 जुलाई को निकालने वाले श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा मा महोत्सव के विषय में संपूर्ण जानकारी दी गई तथा हवन किया गया कि अधिक से अधिक लोग इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित होती है प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करें

सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ द्वारा 16 जुलाई दिन- गुरूवार को भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा महामहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसके सम्बन्ध मे एक प्रेसवर्ता दिनांक- 14/07/2026 को “होटल हॉलीडे इन” निकट ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन, लखनऊ मे अपरान्तः 3 बजे आयोजित की गयी।प्रेस वार्ता मे श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी, मन्दिर अध्यक्ष, इस्कॉन, लखनऊ के साथ-साथ श्रीमान वृजेन्द्र नंदन प्रभु जी, उपाध्यक्ष, इस्कॉन दिल्ली, श्रीमान भोक्ता राम प्रभु जी(उपाध्यक्ष), श्री आनंद स्वरुप अग्रवाल जी (चेयरमैन मन्दिर निर्माण समिति), श्रीमान मधुस्मिता प्रभु जी(उपाध्यक्ष), श्री लाल बहादुर जी (वॉइस चेयरमैन फेस्टिवल कमेटी) तथा जगन्नाथ जी की रथ यात्रा संचालन मे विशेष सहयोग करने वाले श्रीमान रवि मलिक प्रभु जी, एवं श्रीमान शिवशंकर अवस्थी जी उपस्थित रहे।
दिनांक- 15/07/2026 दिन- बुधवार को श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर, (इस्कॉन) लखनऊ मे गुण्डिचा मार्जिन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा : –
1- जब भगवान जगन्नाथ जी नीलांचल से सुन्दरांचल को आते है तब चैतन्य महाप्रभु जी के निर्देशानुसार सभी भक्तगण कोई भी संसारिक प्रजल्पा न करते हुए हरि-हरि बोल, हरे कृष्णा एवं जय जगन्नाथ का उत्चारण करते हुए 100 मटके, 100 झाडू से मंदिर के कोने- कोने की सफाई करते हुए भगवान का स्वागत करते हैं, पूर्व की भांति इस वर्ष भी यह कार्यक्रम इस्कॉन, लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है जो मंगला आरती के पश्चात प्रात: 5:00 बजे से प्रातः 9:00 बजे तक होगा जिसके पश्चात सभी भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
2- अपराह्न 4:00 बजे श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर, (इस्कॉन) लखनऊ मे जगन्नाथ भगवान की विशेष आरती की जायेगी। दिनांक- 16/07/2026 दिन- गुरूवार को होने वाले कार्यक्रमों का विवरण निम्नानुसार है:-
कार्यक्रम स्थल- रविंद्रालय हाल, चारबाग, लखनऊ l
1- हरिनाम संकीर्तन प्रातः 10:00 बजे से
2- प्रवचन एवं कथा – परम पूज्य भक्ति पद्म सौरभ प्रचारक स्वामी महाराज जी के सानिध्य में अपरान्ह 02:30 बजे
3- आरती एवं रथयात्रा प्रारम्भ सायं 04:00 बजे
4- रथ यात्रा समापन जहाँगीराबाद पैलेस, (डी.एम. आवास के बगल में) हजरतगंज, लखनऊ रात्रि 08:00 बजे
5- दिव्य प्रसादम (भंडारा ) 08:00 बजे
रथ यात्रा में आमंत्रित गणमान्य अतिथिगण-
1- श्रीमान बृजेश पाठक जी, उप- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार।
2- श्रीमान अरविन्द कुमार शर्मा जी ऊर्जा मंत्री,उत्तर प्रदेश सरकार।
3- श्रीमान शिवपाल सिंह यादव जी पूर्व- कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार।
मुख्य आकर्षण :-
1- श्रीमती अचिंत्यरुपिणी माता जी के दिशा निर्देशन मे मुकुंदा रॉक बैंड की विशेष प्रस्तुति।
2- विशेष साज-सज्जा से तैयार किये गए 4 अलग-अलग रथों पर विराजमान होकर ( मुख्य रथ – भगवान जगन्नाथ जी, सुभद्रा महारानी, बलदेव महाराज,) राम दरबार, राधा कृष्ण एवं इस्कॉन के संस्थापकाचार्य श्रील प्रभुपाद जी भक्तों को दर्शन देगें।
3-विशेष रूप से सुसज्जित ट्रक पर आधुनिक साउण्ड सिसटम के साथ वरिष्ठ वैष्णव भक्तों द्वारा सम्पूर्ण रथयात्रा मार्ग पर झूमते एवं नृत्य करते हुये हरिनाम संर्कीतन किया जायेगा ।
4- सम्पूर्ण रथ यात्रा मार्ग में उपस्थित जनमानस द्वारा भगवान एवं भक्तों पर पुष्प वर्षा की जायेगी ।
5- सभी भक्तो का स्वागत चन्दन लगाकर, गुलाबजल एवं इत्र छिड़क कर किया जायेगा।
6- प्रभुपाद यूथ आर्मी (PYA) एवं अन्य भक्तों द्वारा सम्रूर्ण यात्रा मार्ग पर झाडू लगाते हुए भगवान जगन्नाथ जी के रथ का स्वागत किया जायेगा ।
7- प्रभुपाद यूथ आर्मी (PYA) द्वारा आकर्षक रंगोंली बनाकर सम्पूर्ण रथ यात्रा मार्ग की सजावट की जायेगी।
8- सांस्कृतिक कार्यक्रम (IGF) इस्कॉन गर्ल्स फोरम द्वारा नृत्य की प्रस्तुति के साथ-साथ जगन्नाथ भगवान की लीलायों का नाट्य रूपान्तरण किया जायेगा ।
9- भगवान के विभिन्न स्वरुप मे भक्तों द्वारा दर्शन जैसे नारद मुनि, हनुमान जी आदि।
10- छप्पन भोग के अंतर्गत 256 प्रकार का भोग श्री जगन्नाथ जी को अर्पित किया जायेगा।
11- रथ यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भक्तों द्वारा भगवान की आरती एवं जलपान वितरण किया जायेगा
12- सम्पूर्ण रथयात्रा मार्ग पर श्रीमद भगवत गीता एवं श्रील प्रभुपाद जी द्वारा रचित 90 से अधिक धार्मिक ग्रन्थों एवं पुस्तकों का वितरण भक्तों द्वारा बृहद रूप से किया जायेगा।
रथ यात्रा मार्ग :-
रथ यात्रा सायं 04:00 बजे रविंद्रालय चारबाग से प्रारम्भ होकर बासमंडी चौराहा से हीवेट रोड पर चलकर दाहिने कैंट चौराहा (बर्लिंगटन) से बांये नावेल्टी सिनेमा, हलवासिया तिराहे से दाहिने हजरतगंज होकर वापस से मुड़कर हलवासिया होते हुए डी.एम. आवास के बगल जहाँगीराबाद पैलेस में समाप्त होंगी।
