शिरडी के साईं चरणों में करोड़ों की गुरुदक्षिणा, 642 ग्राम का स्वर्ण मुकुट किया भेंट
गुरुपूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत के साथ ही शिरडी के साईं बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था का अनूठा उदाहरण देखने को मिला
आंध्र प्रदेश के वेल्लूर निवासी श्रीनिवास राव ने साईं बाबा को 642 ग्राम वजनी सुंदर नक्काशीदार स्वर्ण मुकुट गुरुदक्षिणा के रूप में भेंट किया
इस मुकुट की अनुमानित कीमत करीब ₹1 करोड़ 3 लाख बताई जा रही है
विशेष रूप से तैयार किए गए इस स्वर्ण मुकुट पर नवग्रह की आकृतियां उकेरी गई हैं और इसे अमेरिकन डायमंड से भी सजाया गया है, जिससे इसकी भव्यता और बढ़ जाती है.
