images 3
9 / 100 SEO Score

लखनऊ- मड़ियांव थाना क्षेत्र के चुंगी, अजीज नगर और भिठौली पुल के आसपास वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार और ट्रकों से बैटरी, अल्टरनेटर और नंबर प्लेट चोरी होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

अब सामने आए एक वीडियो ने मामले को और गंभीर बना दिया है। सीतापुर रोड पर गैलेक्सी हॉस्पिटल के सामने स्थित कबाड़ की दुकान में कई वाहनों की नंबर प्लेट दिखाई दे रही हैं। आरोप है कि चोरी किया गया सामान इसी ठिकाने पर बेचा जाता है। वीडियो में एक व्यक्ति नंबर प्लेट बेचते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

सवाल यह है कि अगर चोरी का सामान खुले तौर पर बिकने का आरोप है और उसका वीडियो भी सामने है, तो मड़ियांव पुलिस की नजर इस ठिकाने तक क्यों नहीं पहुंच रही? शिकायतों के बावजूद कार्रवाई हुई या नहीं, यह भी जांच का विषय है।

अब देखना होगा कि खबर सामने आने के बाद मड़ियांव पुलिस वीडियो की जांच करती है, संदिग्धों से पूछताछ करती है और चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त की पूरी कड़ी तक पहुंचती है या नहीं।

क्योंकि सवाल सिर्फ एक नंबर प्लेट का नहीं, बल्कि लगातार हो रही वाहन चोरियों और उनके सामान की कथित खरीद-फरोख्त पर पुलिस की कार्रवाई का है।

कबाड़ दुकान और संबंधित व्यक्तियों पर लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच से पुष्टि होना बाकी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *