2
7 / 100 SEO Score

लखनऊ राहुल गांधी देश में अराजकता और झूठ के पोस्टर बॉय का प्रतीक बन गए हैं।
रमंगलवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि संसद का सत्र चल रहा है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों समेत विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है इसके बावजूद राहुल गांधी पिछले 15 दिनों से संसद को गुमराह करने का काम कर रहे हैं राहुल गांधी और कांग्रेस पर संसद को गुमराह करने तथा युवाओं और छात्रों के मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने झारखंड में छात्रों के कथित लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा राहुल गांधी झूठ बोलना बंद करो। एक भी गोली कहीं नहीं चली है। राहुल गांधी, कब तक झूठ बोलते रहेंगे राहुल गांधी जवाब दो और छात्रों के नाम पर देश को गुमराह करने और सुविधा की राजनीति के लिए देश की जनता से माफी मांगो।भारतीय जनता पार्टी झारखंड के युवाओं और छात्रों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। छात्रों की मांग को तुरंत कांग्रेस पार्टी और जेएमएम की सरकार पूरा करे। ऐसी भी जानकारी है कि राहुल गांधी के इशारे पर नौकरी में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ झारखंड की राजधानी रांची में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर बर्बरतापूर्वक अत्याचार किया गया।
ब्रजेश पाठक ने कहा राहुल गांधी देश में झूठ और अराजकता के पोस्टर बॉय बनकर उभरे हैं राहुल गांधी भागना मत गृह मंत्री हर सवाल का जवाब देंगे उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष चर्चा से बचने का प्रयास कर रहा है राहुल गांधी ने संसदीय इतिहास की सारी गरिमा और मर्यादा को तार-तार कर दिया है। राहुल गांधी देश में अराजकता और झूठ के पोस्टर बॉय का प्रतीक बन गए हैं।

youtube placeholder image

बाइट–बृजेश पाठक (उपमुख्यमंत्री )

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *