WhatsApp Image 2026 07 06 at 16.07.56

लखनऊ भारत के महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा हजरतगंज स्थित सिविल अस्पताल परिसर में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक एवं भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधायक डॉ नीरज बोरा, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी, उपविजेता रजनीश गुप्ता, भाजपा लखनऊ महानगर महामंत्री घनश्याम अग्रवाल ‘गुड्डा’, उपाध्यक्ष विनायक पांडे सहित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए डॉ. मुखर्जी के अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

वही भाजपा लखनऊ महानगर के सभी 25 मंडलों में भी श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती मनाई गई। मंडल पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *