d
10 / 100 SEO Score

लखनऊ उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में रातभर से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 72 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

लखनऊ में सोमवार रात से शुरू हुई तेज बारिश आज सुबह तक जारी रही, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। बाराबंकी में दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बस स्टेशन पानी में डूब गया, जबकि अमेठी में करीब एक सप्ताह बाद अच्छी बारिश दर्ज की गई। अगले कुछ घंटों में अयोध्या, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और उन्नाव समेत कई जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते गंगा, घाघरा और शारदा समेत कई नदियां उफान पर हैं। बिजनौर के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं और जनजीवन प्रभावित हो गया है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *