लखनऊ यूपी में लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं
रविवार को प्रदेश के 53 शहरों में बारिश हुई लखनऊ में दो घंटे की मूसलाधार बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं कई जगह गाड़ियां पानी में फंस गईं
गाजियाबाद के लोनी में सड़कें तालाब बन गईं वहीं कई जिलों में नदियां उफान पर हैं 19 जिले बाढ़ की चपेट में हैं 92 गांवों में फसलें जलमग्न हो गईं, जबकि 26 गांव टापू में तब्दील हो चुके हैं
झांसी में बेतवा नदी पर बना बांध ओवरफ्लो हो गया है बाराबंकी में सरयू खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जबकि प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है
वाराणसी में अस्सी घाट पर ‘सुबह-ए-बनारस’ कार्यक्रम का मंच भी पानी में डूब गया कानपुर में पांडु नदी का पानी बस्तियों में घुसने से करीब दो हजार लोग प्रभावित हैं
उन्नाव में गंगा घाट पर दो बच्चियां डूबने लगीं उन्हें बचाने के लिए पिता भी नदी में कूद गए हालांकि मौके पर मौजूद पंडा ने तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया
वहीं मौसम विभाग ने सोमवार को 65 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज समेत 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है
