उत्तर प्रदेश में स्थायी पुलिस महानिदेशक यानी DGP की नियुक्ति को लेकर आज दिल्ली में अहम बैठक हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक यूपी के मुख्य सचिव एसपी गोयल और गृह सचिव संजय प्रसाद बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि बैठक में यूपी के नए स्थायी DGP के नाम पर विचार किया जाएगा।

यूपी में मई 2022 से स्थायी DGP की जगह कार्यवाहक DGP की तैनाती चल रही है। इस वजह से लंबे समय से प्रदेश पुलिस की शीर्ष कमान को लेकर स्थायी नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था। अब दिल्ली में संभावित बैठक के बाद यूपी को नया स्थायी DGP मिलने की प्रक्रिया तेज हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक पैनल में तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें मौजूदा कार्यवाहक DGP राजीव कृष्णा, वरिष्ठ IPS पीयूष आनंद और रेणुका मिश्रा का नाम चर्चा में है। बैठक में सेवा रिकॉर्ड, वरिष्ठता, अनुभव और प्रशासनिक जरूरतों के आधार पर नामों पर विचार हो सकता है।

राज्य सरकार की तरफ से मुख्य सचिव एसपी गोयल और गृह सचिव संजय प्रसाद की मौजूदगी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगर बैठक में सहमति बनती है तो जल्द ही उत्तर प्रदेश को स्थायी DGP मिल सकता है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *