WhatsApp Image 2026 05 26 at 20.53.19

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

हादसा औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 262 पर हुआ। बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने के कारण बस पहले रेलिंग से टकराई और फिर पलट गई।

कई यात्री बस से गिरने के चलते गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

By admin