WhatsApp Image 2026 05 26 at 21.03.38

यूपी में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाया गया 26 मई को खत्म हो रहा कार्यकाल, आदेश जारी

यूपी में पंचायत चुनाव समय पर न होने के कारण ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।प्रदेश की सभी पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो रहा है। इस संबंध में यूपी सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।

यह पहली बार होगा जब प्रदेश में प्रशासनिक समिति बनाई जाएगी। पंचायती राज विभाग ने सोमवार देर शाम इसका आदेश जारी कर दिया है। यूपी में 57 हजार 694 ग्राम पंचायतें हैं।

विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव यूपी में पंचायत चुनाव अब विधानसभा चुनाव के बाद ही हो सकेंगे। दरअसल, छह महीने बाद विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो जाएंगे। प्रदेश में अगले साल जनवरी फरवरी में विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में कहा यही जा रहा है कि पंचायत चुनाव यूपी विधानसभा चुनाव के बाद ही होंगे।

By admin