G
10 / 100 SEO Score

लखनऊ– मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में आज उस समय हड़कंप मच गया जब सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक डूब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचने तथा एसडीआरएफ संग रेस्क्यू में जुटने को को कहा। मोहनलालगंज क्षेत्र के सिसेडी जबरेला स्थित सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान हुआ ये हादसा। पुलिस के मुताबिक सिसेडी गांव निवासी 25 वर्षीय धीरज व एक अन्य युवक नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान तैर रहे थे कि इसी दौरान दोनों गहराई में समा गए। खबर लिखे जाने तक गोताखोरों एवं एसडीआरएफ टीम के साथ पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों युवकों की तलाश में जुटी थी। मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) रल्ला पल्ली वसंथ कुमार व अन्य अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद है।

नदी में डूबे हरिप्रसाद, धीरज और प्रमोद मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। हरिप्रसाद की पत्नी श्यामावती गर्भवती हैं। उनके परिवार में 12 वर्षीय बेटा निहाल और 10 वर्षीय बेटी निहालिका हैं। वहीं, प्रमोद हीरा लाल खेड़ा, जो सिसेंडी गांव का मजरा है, का रहने वाला बताया गया है। हादसे की सूचना के बाद तीनों के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।

मृतक धीरज मृतक प्रमोद मृतक हरिप्रसाद

लखनऊ सुबह-सुबह मोहनलालगंज सिसेंडी जबरेला सई नदी मे रेस्क्यू ऑपरेशन चालू।एनडीआरएफ की टीम लगातार खोज रही है डूबे युवको को।भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद अगल-बगल आसपास के ग्रामीण भी मौजूद।सिसेंडी चौकी इंचार्ज अनूप सिंह ने गंगा घाट से गोताखोरो को बुलाया है।सरकारी गोताखोरों के साथ प्राइवेट गोताखोर भी करेंगे छानबीन तीनों युवकों के परिजन वहीं मौजूद है रो-रो कर बुरा हाल है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को लिया संज्ञान।

youtube placeholder image

कल गणपति विसर्जन के दौरान डूबे तीन युवकों में से एक युवक धीरज की बॉडी एनडीआरएफ में बरामद की है पंचनामा घर शॉप पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

youtube placeholder image

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *